{"_id":"68e2da2d1c058df76b08ba58","slug":"animals-turn-deadly-again-in-agra-farmer-dies-after-bike-collides-with-cow-agra-news-c-285-1-sagr1008-104248-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जानलेवा बने पशु...गाय से बाइक टकराने से किसान की माैत, बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जानलेवा बने पशु...गाय से बाइक टकराने से किसान की माैत, बेटे की हालत गंभीर
Mon, 06 Oct 2025 07:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 07:45 AM IST
सार
आगरा की सड़कों पर घूमने वाले पशु जानलेवा बनते जा रहे हैं। शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर ऐसा ही हादसा हुआ, जिसमें बेटे के साथ बाइक से जा रहे किसान की मौत हो गई। बाइक गाय में टकरा गई। हादसे में किसान ने दमतोड़ दिया, वहीं बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर जुगराजपुर गांव के पास रविवार की दोपहर बेसहारा गाय से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार किसान विशंभर दयाल (48) की मौत हो गई। उनका 12 वर्षीय बेटा संतोष घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
महारामपुरा गांव निवासी नीरज ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर को उनके चाचा विशंभर दयाल फतेहाबाद के गांव रसीलपुर में खेत में बाजरा काटकर अपने छोटे बेटे संतोष के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर जुगराजपुर गांव के पास पहुंचने पर सड़क पर गाय आ गई जिससे टकराकर बाइक गिर गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही विशंभर दयाल की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और घटना की जानकारी फतेहाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र दशरथ (18), संतोष (12) हैं। हादसे से बच्चों और पत्नी मिथलेश का रो-रोकर बुरा हाल खराब है। विशंभर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन
हवा में उड़ा डीएम का आदेश
सड़क पर घूम रहे निराश्रित गोवंश से दुर्घटनाएं हो रही हैं। करोड़ों रुपये गो संरक्षण के नाम पर खर्च हो रहे हैं, फिर भी छुट्टा गोवंश हादसे का कारण बन रहे हैं। ये हाल तब है जब पिछले महीने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से लेकर बीडीओ व नगर पंचायत अधिकारियों से गोवंश मुक्त क्षेत्र के संबंध में प्रमाणपत्र मांगे थे। डीएम के निर्देश अधिकारियों ने हवा में उड़ा दिए। न तो गोवंश मुक्त सड़क का प्रमाणपत्र दिया और न छुट्टा गोवंश से लोगों को निजात मिल सकी।