फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Animal lovers protested, saying dogs should not be removed.

Agra News: पशु प्रेमियों ने किया प्रदर्शन, कहा- कुत्तों को न हटाया जाए

Sun, 16 Nov 2025 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Animal lovers protested, saying dogs should not be removed.
प्रदर्शन करते पशु प्रेमी
आगरा। पशु प्रेमियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कंपनी गार्डन, शहजादी मंडी और सदर में विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थानों से कुत्तों को न हटाया जाए। केवल एनिमल बर्थ कंट्रोल नियम, 2023 के सांवैधानिक नियमों को बहाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रमुख कार्यकर्ता विनीता अरोरा ने कहा कि किसी की स्वतंत्रता और अधिकार छीनना हमारी संस्कृति में नहीं है। कुत्तों को हटाने के बजाय अनियंत्रित ब्रीडिंग को नियंत्रित किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में डॉ. प्रतिमा पांडे, त्रिमोहन मिश्रा, डॉ. सूरत गुप्ता, रिचा गुप्ता, किरन, शांतनु, आशीष, निखिल दत्त, सैफाली, यशस्वी चौहान आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

-------

258 कुत्तों का हुआ टीकाकरण
आगरा। नगर निगम ने शनिवार को वार्ड 58 में कुत्तों के वैक्सीनेशन के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 258 कुत्तों का टीकाकरण किया गया। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड के श्रीनगर, श्याम नगर व गुरुदास नगर में टीकाकरण किया गया है। कहा कि शहर को रेबीज फ्री बनाने के लिए अभियान रोजाना चलाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed