फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Animal Lovers Protest After Woman Harassed for Feeding Dogs in Agra

UP: कुत्तों को खाना खिलाने पर अभद्रता, पशु प्रेमियों ने चौकी-थाना घेरा; जानें पूरा मामला

Mon, 09 Feb 2026 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Feb 2026 11:43 AM IST
सार

कुत्तों को खाना खिलाना एक महिला को भारी पड़ गया। उससे अभद्रता की गई। इस हरकत के बाद पशु प्रेमी भड़क गए। 

विज्ञापन
Animal Lovers Protest After Woman Harassed for Feeding Dogs in Agra
कुत्ते। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के शास्त्रीपुरम में कुत्तों को खाना देकर लौटते समय एक पशु प्रेमी महिला से अभद्रता की गई। पुलिस के सुनवाई न करने पर रविवार को पशु प्रेमियों ने पुलिस चौकी और सिकंदरा थाने का घेराव किया। पुलिस की ओर से जांच और कार्रवाई का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


मंगलम आधार शिला अपार्टमेंट की शेफाली सारस ने पुलिस को बताया कि वह कुत्तों, गायों और चिड़ियों को खाना देती हैं। इसका सोसाइटी के कुछ सदस्य और कर्मचारी विरोध करते हैं। 5 फरवरी को जब वह अपार्टमेंट में कुत्तों को खाना देकर लौट रहीं थीं तो आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता की। उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इस पर रविवार को कैस्पर्स होम की संचालक विनीता अरोड़ा, पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) के सदस्यों और पशु प्रेमियों ने शास्त्रीपुरम चौकी का घेराव किया। वहां के बाद थाना सिकंदरा पहुंच कर घेराव करते हुए तहरीर दी। मामले में पीपल फॉर एनिमल्स आगरा की संस्थापक सदस्य ऋचा गुप्ता ने भी संस्था के लेटरपैड पर लिखित शिकायत की है। पशु प्रेमी सुनीत चौहान ने कहा कि अपार्टमेंट के आसपास के सभी कुत्तों का टीकाकरण हो चुका है। इसके बाद भी उन्हें हटाने का कुछ लोग प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में कुछ कुत्तों को पूर्व में जहर देकर मारा भी जा चुका है। थाना प्रभारी सिकंदरा का कहना है कि शिकायत पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रकाबगंज थाने में मां-बेटोें पर प्राथमिकी दर्ज
कुत्तों को खाना खिलाने पर रावली क्षेत्र में एक पशु प्रेमी महिला से अभद्रता की गई। मामला जनवरी माह का है। अब पीपल फॉर एनिमल्स संस्था के हस्तक्षेप के बाद रकाबगंज थाने में मां-बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रावली क्षेत्र की हर्षिता रावत ने पुलिस को बताया कि वह पीपल फॉर एनिमल्स संस्था से जुड़ी हैं। वह बीमार जानवरों का इलाज और उन्हें भोजन उपलब्ध कराती हैं। उनका आरोप है कि 24 जनवरी को घर के पास चौधरी गली में रहने वाली निर्मला उनका विरोध करने लगीं। कुत्तों को खाना देने के लिए मना किया, मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच निर्मला के दोनों बेटे रवि और योगेश भी आ गए। दोबारा गली में आने पर भगा देने की बोलकर अपशब्द कहे। गोली मारने की धमकी भी दी। उन्होंने घटना का वीडियो देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि पीएफए के हस्तक्षेप के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष रकाबगंज का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed