फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   animal attack

खेत से लौट रही महिला पर सांड़ ने किया हमला, मौत

Sat, 21 Sep 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
animal attack
मृतका सुशीला का फाइल फोटो। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/बिछवां। घिरोर के गांव कनेगी में खेत से लौट रही महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कनेगी निवासी दीनदयाल की पत्नी सुशीला देवी (46) शुक्रवार की शाम खेत पर फसल देखने के लिए गईं थीं। करीब छह बजे जब वह घर लौट रहीं थीं। तभी रास्ते में एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। महिला बचने के लिए भागी तो सांड़ ने कई बार उठा कर पटका, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

यह नजारा देख रहे ग्रामीण लाठी डंडा और फावड़ा लेकर सांड़ को भगाने के लिए पहुंच गए। इसको खदेड़ने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में खुले में घूम रहे पशु आए दिन फसल बरबाद करते हैं। रखवाली करने गए किसानों पर हमले होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें अब तक जिले में कई लोग जान गंवा चुके हैं। लेकिन प्रशासन तमाम मांग के बाद भी आवारा पशुओं से निपटने की कोई व्यवस्था नहीं कर सका। वहीं, बिछवां में जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला नया निवासी शौकीन सिंह शनिवार की सुबह बाइक से मैनपुरी आ रहे थे।

बाइक जब थाना क्षेत्र में भनऊ पुल के पास पहुंची, तभी अचानक सांड़ आ गया, शौकीन सिंह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सांड़ से टकरा गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed