फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anil yadav

अनिल यादव की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Tue, 04 Apr 2017 01:12 AM IST
अनिल यादव की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें
अनिल यादव की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें Updated Tue, 04 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
anil yadav
अनिल यादव की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी ने तलब तो किया है यूपीपीएससी के मौजूदा चेयरमैन अनिरुद्ध यादव को लेकिन मुसीबत पूर्व चेयरमैन अनिल यादव की भी आ सकती है। इसकी दो बड़ी वजह हैं। एक तो उनके कार्यकाल में हुई नियुक्तियों पर सबसे ज्यादा विवाद हुआ था। भाजपा एमएलसी दिनेश सिंह ने इसकी शिकायत सीएम से की है। दूसरा, उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों को आगरा पुलिस छिपा गई थी। उनकी हिस्ट्रीशीट तक फाड़ दी गई है। अब शासन से ऐसे संकेत आ रहे हैं कि नियुक्तियों के साथ हिस्ट्रीशीट फाड़े जाने के मामले में जांच के आदेश दिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

शासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस केस की फाइल खोले जाने की तैयारी चल रही है। अनिल यादव आगरा के कमला नगर के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ चौथ वसूली और डकैती जैसी संगीन धाराओं के केस दर्ज हैं। उनकी न्यू आगरा थाना में हिस्ट्रीशीट है। उन्हें सपा सरकार के दौरान अप्रैल 2013 में उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। हाईकोर्ट के आदेश पर अक्तूबर 2015 में पद से बर्खास्त किया गया था। उसी दौरान यह जानकारी सामने आई थी कि  पुलिस ने न्यू आगरा थाने के रिकार्ड से उनकी हिस्ट्रीशीट फाड़ दी थी। शासन को भी गलत जानकारी भेजी गई थी।
विज्ञापन

संगीन मामलों का ब्योरा छिपा लिया गया था। इसके बाद तत्कालीन डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने अनिल यादव के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों का ब्योरा नए सिरे से तैयार कराया था। लेकिन थोड़े दिन बाद लक्ष्मी सिंह का तबादला हो गया था। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। अनिल यादव का पैतृक गांव बागपत में खेकड़ा के पास है। वह मैनपुरी में डिग्री कालेज के प्रिंसिपल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों को भी देना होगा जवाब
आगरा। भाजपा ने चुनाव के दौरान यह मुद्दा भी जोर शोर से उठाया था कि सपा के शासन में हिस्ट्रीशीटर को उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग का चेयरमैन बना दिया गया। आगरा के पुलिस अधिकारी अनिल यादव की हिस्ट्रीशीट को तब छिपा रहे थे। अब उनसे भी जवाब तलब किया जा सकता है। यह भी पूछा जा सकता है कि हिस्ट्रीशीट फाड़े जाने के मामले में क्या कार्रवाई की गई।


एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर चली थी लाठी
आगरा। फरवरी 2015 में एबीवीपी कार्यकर्ता अनिल यादव को हटाने की मांग को लेकर कमला नगर में उनके घर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया था। इसके विरोध में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी धरना दिया था। लाठीचार्ज कराने वाले अधिकारियों को सपा शासन में बढ़िया पोस्टिंग मिलती रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed