{"_id":"652e04f83ea17c084f0b3835","slug":"anil-vishnoi-arrested-hiding-identity-to-avoid-police-arrested-from-hisar-haryana-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल विश्नोई गिरफ्तार: पुलिस से बचने के लिए छिपाई पहचान, हरियाणा के हिसार से हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विश्नोई गिरफ्तार: पुलिस से बचने के लिए छिपाई पहचान, हरियाणा के हिसार से हुआ गिरफ्तार
Tue, 17 Oct 2023 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Oct 2023 09:22 AM IST
सार
दुष्कर्म का आरोपी अनिल विश्नोई पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
Anil Vishnoi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की विशेष कार्य बल इकाई ने 25 हजार के इनामी अनिल विश्नोई को हरियाणा के हिसार जिले से सोमवार को गिरफ्तार किया। वह मलपुरा की किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित था। एसटीएफ को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। आरोपी गुजरात और हिमाचल में पहचान छिपाकर रह रहा था।
एसटीएफ के निरीक्षक हुकुम सिंह के मुताबिक, मलपुरा क्षेत्र की किशोरी अपने रिश्तेदार के घर हिसार गई थी। वहीं उसकी मुलाकात अनिल से हो गई। आरोप है कि वह किशोरी को बहुला-फुसलाकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। शिकायत पर पुलिस ने किशोरी को तलाश लिया लेकिन अनिल नहीं मिल सका। मामले में दुष्कर्म, अपहरण, पाॅक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया।
बाद में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। रविवार को वह अपनी मौसी के घर आया था। तभी एसटीएफ ने पकड़ लिया। उसे मंगलवार को जेल भेजा जाएगा। आरोपी के खिलाफ पूर्व में पुलिस मफरूर यानी भगोड़ा में आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जीजा की करतूत: शराब के नशे में भूल गया वो पत्नी नहीं..., साली के साथ की शर्मनाक हरकत; घरवाली को भी नहीं छोड़ा