{"_id":"63879404e1c09a04282890ff","slug":"angry-villagers-protested-for-not-replacing-the-blown-transformer-tundla-news-agr55526599","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फुंके ट्रांसफार्मर को बदले न जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फुंके ट्रांसफार्मर को बदले न जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
टूंडला के गांव ठार कालीचरन में हंगामा करते ग्रामीण
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। दस दिनों से फुंके ट्रांसफार्मर को न बदलने से परेशानियां झेल रहे ग्रामीणों में आखिरकार आक्रोश फैल गया। इस क्रम में बुधवार को ग्रामीणों ने विद्युत विभाग निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने दो दिन में फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की। तय अवधि में मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर ताला लगाने की चेतावनी दी है। मामला नगला सिंघी थाना क्षेत्र के ठार कालीचरण गांव का है।
आपूर्ति के लिए गांव के बाहर लगा ट्रांसफार्मर बीते 10 दिनों से जला है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी फुंके ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा सका। ग्रामीणों का आरोप है कि आपूर्ति ठप रहने से पेयजल का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों के अनुसार वो एक किमी दूर ठार बल्दी गांव जाकर पानी ला रहे। इसके अलावा मोबाइल बंद पड़ गए हैं। इसके अलावा पूरे गांव में दस दिनों से धूप अंधेरा छाया है। इससे रात को चोरी आदि का भय सता रहा।
नाराज ग्रामीणों ने बताया कि निगम के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर फुंके जाने की सूचना समय से दी गई थी। लेकिन शिकायत के बाद भी मांग पर कोई सुनवाई नहीं की गई। 10 दिन बीतने के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 11 वें दिन बुधवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों ने फुंके ट्रांसफार्मर पर पहुंचकर विद्युत निगम के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शन करने के दौरान गांव के मदनलाल, राजेंद्र सिंह, पंचम सिंह, दिनेश कुमार, जयवीर सिंह, कृष्णा, देवकी नंदन, मुलायम सिंह, आकाश, रामबरन आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
अवर अभियंता बनीं सिंह ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी, ग्रामीणों की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाएगा। बनी सिंह, अवर अभियंता, जटपुरा,