फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angry villagers gheraoed thana after not finding body of youth who was kidnapped and murdered in Agra

युवक का अपहरण के बाद हत्या का मामला: ग्रामीणों में आक्रोश, थाने में फांसी लगाने की कोशिश; घंटों चला हंगामा

Sat, 08 Jun 2024 09:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Jun 2024 09:42 AM IST
सार

युवक का अपहरण के बाद हत्या के मामले में शव नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने थाने को घेराव करके हंगामा किया। 

विज्ञापन
Angry villagers gheraoed thana after not finding body of youth who was kidnapped and murdered in Agra
थाने का घेराव करके हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक का अपहरण करने के बाद हत्या के मामले शनिवार को ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। छह दिन बीत जाने के बाद भी शव नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है। आक्रोशित महिला ने थाने में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने महिला को रोका। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने आगरा-जगनेर रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मलपुरा पुलिस की लापरवाही और लचर कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। पकड़े गए हत्यारोपियों ने इकबाल ए जुर्म किया। पुलिस शव बरामदगी के लिए नदियों और कुआं खगाल रही है। भिंड, मुरैना और धौलपुर तक दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला 

मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला हट्टी का है। यहां के रहने वाले और भवन निर्माण की ठेकेदारी करने वाले गुलाब सिंह के 24 वर्षीय बेटे सुशील चाहर का 2 जून को अपहरण हो गया था। 4 जून को सुशील की मां भूरी देवी ने मलपुरा थाने में राहुल जोशी और उसके दो साथियों के खिलाफ बेटे के अपहरण के मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने राहुल जोशी और एक महिला को पकड़कर पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने सुशील चाहर की हत्या कर शव ठिकाने लगाना स्वीकार किया। मादक पदार्थ और शराब तस्करी समेत कई मुकदमों में जेल जा चुके राहुल जोशी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उसे सुशील पर मुखबिरी करने का शक था। इसके चलते दो जून को उसे घर पर बुलाकर हत्या कर दी। 

पुलिस टीम मुरैना गई

पुलिस ने आरोपी के घर और कार की जांच की। राहुल की कार की डिक्की से पुलिस को खून मिला है। उसके घर में भी खून के धब्बे मिले। फोरेंसिक टीम ने इन साक्ष्यों को घटनास्थल से एकत्रित किया। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि शव की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। एक टीम को मुरैना भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed