फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   angry people jammed by placing dead body on the agra jaipur highway

Agra: दबंगों ने श्मशान के रास्ते पर किया कब्जा, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

Mon, 06 Jun 2022 05:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Jun 2022 05:40 PM IST
सार

मिढ़ाकुर में शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान जा रहे लोग रास्ता न होने पर आक्रोशित हो गए। उन्होंने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।  

विज्ञापन
angry people jammed by placing dead body on the agra jaipur highway
लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कस्बा मिढ़ाकुर में श्मशान घाट के रास्ते पर कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह आगरा-जयपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। लोग रास्ते से कब्जा हटवाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने जल्द रास्ते से अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक मिढ़ाकुर निवासी सुमन लता जैन (62) की बीमारी के कारण सोमवार की सुबह मौत हो गई थी। सुबह आठ बजे लोग अंतिम संस्कार के लिए जाने लगे तो पता चला कि श्मशान घाट जाने के लिए रास्ते पर कब्जा कर लिया गया है। इस पर रोष जताते हुए ग्रामीण मिढ़ाकुर चौराहे पर पहुंचे और रास्ते की मांग करते हुए लकड़ी, कुर्सी आदि रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस 

हाईवे जाम किए जाने की सूचना पर मलपुरा पुलिस पहुंची। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग रास्ता खाली कराने की मांग पर अड़े रहे। गांव वाले रास्ता मुहैया नहीं कराने पर हाईवे किनारे ही अंतिम संस्कार की चेतावनी दे रहे थे। करीब एक घंटे बाद रास्ता कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन देकर पुलिस ने लोगों को शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले क्षेत्राधिकारी 

क्षेत्राधिकारी अछनेरा राजीव सिरोही ने बताया कि श्मशान घाट के रास्ते को लेकर गांव वालों ने जाम लगाया था। समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। तहसीलदार सदर रजनीश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पैमाइश कराकर जल्द रास्ते की समस्या दूर की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed