फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angry from home, teenager jumped into the canal

घर से नाराज होकर आई किशोरी नहर में कूदी

Mon, 22 Feb 2021 06:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Angry from home, teenager jumped into the canal
दन्नाहार। घिरोर के गांव भैंसामई निवासी एक किशोरी परिजनों से नाराज होकर घर से निकल आई। इसके बाद इटावा ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजन भी उसकी तलाश में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक किशोरी का पता नहीं चला।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र के गांव भैंसामई निवासी रामदास की 15 वर्षीय पुत्री सोनी सोमवार को परिजनों की किसी बात से नाराज हो गई। इसके बाद वह छिपकर घर से निकल आई। थाना क्षेत्र में इटावा ब्रांच नहर जवापुर पुल के पास पहुंच गई। किशोरी को पुल पर खड़ा देख आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उसने नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को जानकारी दी। मौके पर एसएसआई धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। किशोरी की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोर लगाए गए, लेकिन देर शाम समाचार लिखे जाने तक किशोरी का पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed