फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   angry family members created ruckus over death of maternity in BJP leader's nursing home mathura

Mathura: भाजपा नेता के नर्सिंग होम में तोड़फोड़,  प्रसूता की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Sun, 14 Aug 2022 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 01:28 PM IST
सार

 मथुरा जिले में भाजपा नेता के नर्सिंग होम में हंगामा हो गया। प्रसूता की मौत से गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
angry family members created ruckus over death of maternity in BJP leader's nursing home mathura
मौके पर पहुंचा पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में भाजपा नेता डॉ. डीपी गोयल के जनरल गंज चौराहा स्थित गोपी कृष्ण नर्सिंग होम में एक विवाहिता की प्रसव के बाद मौत हो जाने से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


थाना जमुनापार के अजय नगर निवासी सचिन कुमार की डेढ़ वर्ष पूर्व रश्मि के साथ शादी हुई थी। 24 वर्षीय रश्मि को प्रसव के लिए शनिवार सुबह इस नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। दोपहर में ऑपरेशन के पश्चात प्रसूता ने बेटी को जन्म दिया। रात तक जच्चा और बच्चा दोनों सही सलामत थे। परिजन खुशी में झूम कर एक दूसरे को मिठाई खिला रहे थे। इस बीच अचानक रश्मि की हालत बिगड़ने लगी। दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई, तो पति स्टाफ नर्स के पास पहुंचा। उसकी एक भी नहीं सुनी और ऑपरेशन में दर्द होने की बात कहकर उसको टरका दिया।
विज्ञापन


मृतका के पति का आरोप है कि इलाज के लिए बार-बार विनती करता रहा, मगर स्टाफ नर्स गहरी नींद में सोती रही। न स्टाफ ने चिकित्सकों को बुलाया ना हीं खुद ने मरीज को एक बार देखा। आखिरकार दर्द और सांस लेने से परेशान प्रसूता ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही रिश्तेदार और ग्रामीण भारी संख्या में हॉस्पिटल पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल का घेराव कर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर उत्पात मचाया। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नर्सिंग होम के संचालक डॉ. डीपी गोयल ने बताया कि वह इस समय सिडनी (आस्ट्रेलिया) में हैं, उनको कोई जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed