{"_id":"67a7b9f927e9de29b608b14b","slug":"angiography-angioplasty-being-done-in-sn-at-half-the-price-agra-news-c-25-1-agr1008-687166-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एसएन में आधी कीमत में हो रही एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एसएन में आधी कीमत में हो रही एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब शुरू होने पर हृदय रोगियों की संख्या 30 फीसदी बढ़ गई है। इसमें एंजियोग्राफी के लिए 38 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ है। जांच के बाद जरूरत पर मरीजों की एंजियोप्लास्टी की जाएगी। निजी अस्पतालों के मुकाबले एसएन में आधी कीमत में ये सुविधाएं मिल रही हैं।
हृदय रोग विभाग के डॉ. बसंत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में एंजियोग्राफी के रोजाना 5-8 मरीज होते हैं। इनका नाम, पता लिखकर पंजीकरण कर रहे हैं। अभी 38 मरीजाें का पंजीकरण हो चुका है। इनको चरणबद्ध तिथि दी है। यहां एंजियोग्राफी 5-6 हजार रुपये में हो रही है। नस बंद होने पर एक स्टेंट का खर्चा 80 हजार रुपये तक है। निजी में ये डेढ़ लाख से अधिक है।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ नागर ने बताया कि अब तक 6 एंजियोप्लास्टी और 20 एंजियोग्राफी हो चुकी है। इमरजेंसी में आए दो मरीजों की तत्काल एंजियोप्लास्टी भी की, जिससे उनकी जान बच गई। हृदय रोगी ओपीडी में दिखाकर सुविधा पा सकते हैं। आयुष्मान योजना और असाध्य योजना के लाभार्थियों को निशुल्क सुविधा है।