फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angered girl left home and went on a journey alone such a fate happened died while alive

UP News: नाराज होकर किशोरी ने छोड़ा घर, अकेले सफर पर निकली थी... हुआ ऐसा हश्र, जीते जी मर गई वो

Tue, 13 Aug 2024 08:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Aug 2024 08:27 AM IST
सार

एक किशोरी ने गुस्से में घर तो छोड़ दिया, लेकिन उसके साथ इतना घिनौना काम होगा, कभी सोचा भी न होगा। किशोरी को अकेला देख बस में सवारियां भरने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। वो धौलपुर में उतर गई। जहां पुलिस को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने उसे आगरा बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया।
 

विज्ञापन
Angered girl left home and went on a journey alone such a fate happened died while alive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा में घर से नाराज होकर निकली 14 वर्ष की किशोरी के साथ प्राइवेट बस में सवारियां भरने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। किशोरी ने पुलिस को दुष्कर्म की जानकारी दी थी। एक माह बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन


शहर की रहने वाली किशोरी दिसंबर 2023 में घर से नाराज होकर निकल गई। वह इंदौर जाने वाली निजी स्लीपर कोच में सवार हो गई। किशोरी को अकेला देख बस में सवारी भरने वाले युवक ने दुष्कर्म कर दिया। दहशत के चलते किशोरी धौलपुर में उतर गई। वहां पुलिस की पुलिस ने उसे आगरा बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया।
विज्ञापन


काउंसलिंग के बाद किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी थी। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से मैनपुरी के थाना बिछवां के नगला मैसूर का रहने वाला है। वर्तमान में इंदौर में किराए पर रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed