फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angered by the cutting of the dam, the villagers created a jam

Agra News: बांध कटने से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 29 Aug 2024 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Angered by the cutting of the dam, the villagers created a jam
गंजडुंडवारा । गंगा के उफान से कटे पटियाली तहसील क्षेत्र के नगला खंदारी नेथरा व आसपास के बांधों से ग्रामीण काफी आक्रोश में आ गए। ग्रामीणों का कहना था कि कच्चे बांध सुरक्षा के लिए पर्याप्त नहीं हैं। ऐसी स्थिति में प्रशासन कच्चे बांधों को हटाकर पक्के पत्थरों के बांध बनाएं। जिससे गंगा कटान की आपदा का ग्रामीणों को सामना न करना पड़े। ग्रामीणों का कहना था कि इन बांधों के आसपास के इलाकों में करीब 50 हजार की आबादी रहती है और हजारों हेक्टेयर खेती होती है जो गंगा की बाढ़ और आपदा से प्रभावित होती है।आक्रोशित ग्रामीणों ने आपदा को लेकर बुधवार को दोपहर करीब दो बजे बदायूं-मैनपुरी हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे हाईवे पर आवागमन रुक गया। वाहनों के चक्के जहां-तहां थम गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं मौके पर आ गए। आक्रोशित ग्रामीणों के हाथ में लाठी-डंडे थे। उन्होंने पक्के बांधों की मांग उठाकर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जाम की सूचना पर मौके पर पहुंच गए। आक्रोशितों को समझाने का कार्य किया गया, लेकिन आक्रोशित प्रशासन का कोई आश्वासन मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। काफी देर बातचीत के बाद शाम करीब चार बजे ग्रामीण सड़क से हटे और प्रशासन आश्वासन पर भरोसा जताया। पटियाली एसडीएम कुलदीप कुमार ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि वे पक्के तटबंधों का प्रस्ताव तैयार कराएंगे। जो भी कटान रोकने के विकल्प होंगे उन पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed