फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anger among advocates due to lack of coupon and court fee stamp

Agra News: कूपन व कोर्ट फीस स्टांप नहीं होने से अधिवक्ताओं में रोष

Sat, 11 May 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 May 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Anger among advocates due to lack of coupon and court fee stamp
कासगंज। जनपद न्यायालय परिसर में कल्याणकारी कूपन व कोर्ट फीस स्टांप उपलब्ध नहीं होने से अधिवक्ताओं में रोष है। इसे लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। हालांकि उन्होंने अन्य आवश्यक कार्यों का निपटारा किया। कासगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि जनपद न्यायालय में विगत कई माह से कल्याणकारी कूपन व कोर्ट फीस स्टांप का अभाव बना हुआ है। यहां इस समय एक व दो रुपये के कोर्ट फीस स्टांप तो उपलब्ध है लेकिन वह भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलते जब कि पांच रुपये, 10 रुपये तथा 20 रुपये के स्टांप व अधिवक्ता कल्याणकारी कूपन का पूरी तरह अभाव बना हुआ है। इसके चलते वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 19 अप्रैल को बार एसोसिएशन नेे जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में अवगत भी कराया, लेकिन अभी तक नतीजा शून्य रहा है। विवश होकर बार एसोसिएशन को बैठक आयोजित कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लेना पड़ा। अधिवक्ताओं ने आवश्यक कार्य को छोड़कर शेष न्यायिक कार्य नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed