फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anganwadi worker dies due to truck collision

Agra News: ट्रक की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत

Sun, 23 Jun 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker dies due to truck collision
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र में परौंख पुल पर रविवार की सुबह एक बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका कन्नौज की रहने वाली थी। वह गांव पराहार रिश्तेदारी में आ रही थीं। पुलिस मौके पर पहुंच गई, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव नगला खरऊआ निवासी वीना देवी (40) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। रविवार को वह पति अरविंद कुमार के साथ बाइक से औंछा क्षेत्र के गांव पराहार आ रहीं थीं। बाइक जब परौंख ईशन नदी पुल के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। महिला नीचे सड़क पर गिर गई और ट्रक महिला के ऊपर से गुजर गया। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजन को भी हादसे की जानकारी दी। कुछ देर बाद रोते-बिलखते परिजन भी मोर्चरी पहुंच गए। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed