फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ancounter in Mainpuri

मैनपुरी के दन्नाहार पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े दो शातिर लुटेरे

Fri, 22 Jan 2021 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
ancounter in Mainpuri
दन्नाहार पुलिस की हिरासत में सिरसागंज रोड पर एक मिल से डकैती डालने के आरोपी - फोटो : MAINPURI
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए लुटेरे कुछ दिन पूर्व यूपीपीटीसीएल (उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के गोदाम में हुई डकैती की वारदात में शामिल थे। कार्रवाई के दौरान लुटेरों का एक साथी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पांच जनवरी की रात सिरसागंज रोड स्थित यूपीपीटीएल के गोदाम में डकैती की वारदात अंजाम दी गई थी। लुटेरे तीन सिक्योरिटी गार्ड की दो बंदूक और एक राइफल लूट ले गए थे। इसके साथ ही करीब 10 लाख रुपये का सामान भी ले गए थे। कुछ दिन पूर्व ही पुलिस ने डकैती की इस वारदात का खुलासा करते हुए अलवर राजस्थान के गैंग के 16 बदमाशों को लूटे गए असलहा और माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर सिंधिया तिराहा के पास घेराबंदी की गई। वहां मौजूद तीन संदिग्ध लोगों ने पुलिस को देख कर भागने की कोशिश की। जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दो हमलवारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस मिले। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम शैलेंद्र निवासी थाना व कस्बा जसवंत नगर इटावा और दीपक उर्फ बारेलाल निवासी मढेला थाना बलरई जनपद इटावा बताया। उनके पास एक सिक्योरिटी गार्ड का लूटा गया मोबाइल भी मिला। बदमाशों ने भागे हुए साथी का नाम सर्वेश यादव निवासी भरथना इटावा बताया। पुलिस अब भागे हुए बदमाश व अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

लुटेरों पर था 10-10 हजार का इनाम
पकड़े गए लुटेरों पर एसपी अविनाश पांडेय की ओर से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को दो बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ ही अब मामले में कुल गिरफ्तारी 18 हो चुकी है। जबकि डकैती की वारदात में कुल 23 लोग शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने धर्मनगर सिरसागंज फिरोजाबाद में एक एलटी कंपनी के गोदाम से पांच ड्रम तार, बाइक, हाइड्रोलिक कटर आदि चोरी करने की बात भी कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed