फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ancient Shriram temple 300 years old idols missing police engaged in investigation

Agra: प्राचीन श्रीराम मंदिर से 300 साल पुरानी मूर्तियां गायब, अकबर के नवरत्न टोडरमल ने की थी स्थापना

Sun, 28 May 2023 08:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 May 2023 08:10 AM IST
सार

अकबर के नवरत्न टोडरमल द्वारा खातीपाड़ा में स्थापित किए गए श्रीराम मंदिर से 300 साल पुरानी मूर्तियां गायब हो गईं। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। 
 

विज्ञापन
ancient Shriram temple 300 years old idols missing police engaged in investigation
भगवान राम (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना लोहामंडी के जटपुरा में स्थित प्राचीन श्रीरामचंद्र महाराज के मंदिर से तकरीबन 300 साल पुरानी कई मूर्तियां गायब हो गई हैं। मंदिर प्रबंधक और पुजारी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी मंदिर से हर साल दशहरा पर राम बरात निकाली जाती है।

विज्ञापन


श्रीरामचंद्र महाराज मंदिर के प्रबंधक रामदास कटारा के अनुसार करीब तीन हजार वर्ग गज में फैले मंदिर परिसर में कई पुराने किरायेदारों का कब्जा है। उनका आरोप है कि मंदिर से कई प्राचीन और कीमती मूर्तियां गायब हो चुकी हैं। मामले में दो सप्ताह पहले क्षेत्रीय लोगों की ओर से लोहामंडी थाने पर तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले को आपसी विवाद बता दिया।
विज्ञापन


वहीं, मंदिर के पुजारी आचार्य दीपमणि शुक्ला ने बताया कि करीब एक महीने से मंदिर में मूर्तियां गायब होने की अफवाह फैलाई जा रही है। यह पुजारी को हटाने की साजिश का हिस्सा है। वह जनवरी 2022 से मंदिर में पुजारी हैं। उस समय मंदिर की वीडियो बनाई थी, जिसमें 13 मूर्तियां दिखाई दे रही हैं। इसमें नौ मूर्तियां अभी भी हैं। जिन चार मूर्तियों को गायब बताया जा रहा है, वह पूर्व पुजारी के परिजन की थीं। कोरोना काल में पुजारी व उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिजन चारों मूर्तियां ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें पेड़ की टहनियों को चीरते हुए आई मौत: बारिश में भींगने से बचने के लिए खड़ा था किशोर, आकाशीय बिजली ने ली जान

ये  बोले प्रभारी निरीक्षक 

प्रभारी निरीक्षक लोहामंडी ने आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में मूर्तियां चोरी की बात सही नहीं पाई गई है। पुजारी और समिति का विवाद सामने आया है।

राजा टोडरमल ने कराई थी मंदिर की स्थापना

क्षेत्रीय लोगों की मान्यता है कि मंदिर की स्थापना अकबर के नवरत्नों में शामिल रहे राजा टोडरमल ने करवाई थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने वर्ष 1991 में मंदिर की सभी मूर्तियों का सर्वेक्षण किया गया था। इसमें मूर्तियां 300 वर्ष से अधिक पुरानी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed