फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anarchist elements burnt wheat crop

Agra News: अराजक तत्व ने जला दी गेहूं की फसल

Sun, 28 Apr 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Anarchist elements burnt wheat crop
मैनपुरी। गांव एलाऊ में अराजक तत्व ने एक किसान की गेहूं की फसल में आग लगा दी। आग में फसल जल कर नष्ट हो गई। पीड़ित थाना एलाऊ क्षेत्र निवासी अवधेश ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि उसके पास दो बीघा खेत है। एलाऊ तिराहा के पास स्थित खेत में इस बार गेहूं की फसल की थी।
विज्ञापन

जो कि पूरी तरह से पक चुकी थी। काटने के बाद बोझ बांध कर खेत में ही डाल दिए थे। शनिवार की रात किसी अराजक तत्व ने गेहूं के बोझ में आग लगा दी। कुछ ही देर में खेत में रखे 26 गेहूं के बोझ आग की चपेट में आकर जल गए। जानकारी होने के बाद वह मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के सहयोग से पानी आदि डाल कर आग को बुझाया। पीड़ित किसान ने फसल जलने से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। वहीं एलाऊ थाना पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed