फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anamika shukla case latest news another fake teacher arrested from Mainpuri

अनामिका प्रकरण: मैनपुरी से एक और फर्जी शिक्षिका गिरफ्तार, जालसाज पुष्पेंद्र की है करीबी

Tue, 16 Jun 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jun 2020 12:09 AM IST
सार

  • मैनपुरी जिले की भावना अनामिका शुक्ला नाम से सहारनपुर में थी तैनात 
  • फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद सहारनपुर से भाग आई थी अपने गांव

विज्ञापन
anamika shukla case latest news another fake teacher arrested from Mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक और फर्जी शिक्षिका की गिरफ्तारी हुई है। यह अनामिका शुक्ला के नाम से सहारनपुर जिले के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ा रही थी, जबकि इसका असली नाम भावना है। 

विज्ञापन


सहारनपुर पुलिस ने सोमवार को एसटीएफ की मदद से भावना को उसकी बुआ के घर से हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई। भावना भोगांव क्षेत्र के गांव भैंसरोली की रहने वाली है और जालसाज पुष्पेंद्र की करीबी बताई गई है।   
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


अनामिका शुक्ला के नाम से प्रदेश भर में अलग-अलग नियुक्तियां पाने वाली शिक्षिकाओं की तलाश की जा रही है। सहारनपुर में अनामिका शुक्ला के नाम से तैनात भावना फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अपने गांव चली आई थी। 

सहारनपुर में दर्ज हुई है रिपोर्ट

उधर, सहारनपुर में अनामिका शुक्ला बनी भावना के नाम रिपोर्ट दर्ज हुई तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार को एसटीएफ की मदद से सहारनपुर पुलिस ने औंछा थाना क्षेत्र में भावना की बुआ के घर छापा मारा। 

यहां से भावना को पकड़ लिया गया। सहारनपुर पुलिस बिना किसी को सूचना दिए भावना को अपने साथ ले गई है। भावना के जरिए पुलिस फर्जी नियुक्ति मामले के मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र उर्फ राज तक आसानी से पहुंच सकती है। 

पुष्पेंद्र की करीबी है भावना 

भैंसरोली और नगला खरा के ग्रामीणों के अनुसार भावना पुष्पेंद्र की काफी करीबी है। वो पुष्पेंद्र के घर फाइलें लेकर आती-जाती रहती थी। अनामिका शुक्ला मामला संज्ञान में आया इसके बाद भी भावना पुष्पेंद्र के घर गई लेकिन पुष्पेंद्र अपने घर से पहले ही गायब हो चुका था। 

उधर, जिले में कथित फर्जी शिक्षिका दीप्ति और अनुदेशक दीप्ति के तार भी इसी मामले से जुड़े हुए प्रतीत हो रहे हैं। बेवर निवासी दीप्ति फर्जी नियुक्ति के मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र की रिश्तेदार बताई जा रही है। 

अनामिका प्रकरण से जुड़ी अन्य खबरें: 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed