फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anamika Shukla Case: Graduated From Arts Was Teaching Science Update News

अनामिका शुक्ला प्रकरणः कला वर्ग से स्नातक शिक्षिका पढ़ा रहीं थीं विज्ञान

Mon, 08 Jun 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 08 Jun 2020 12:05 AM IST
सार

प्रिया ने बीएससी की डिग्री हासिल ही नहीं की है

विज्ञापन
Anamika Shukla Case: Graduated From Arts Was Teaching Science Update News
शिक्षिका अनामिका शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदपुर में विज्ञान की पूर्णकालिक शिक्षिका के तौर पर तैनात अनामिका शुक्ला उर्फ प्रिया ने कला वर्ग से शिक्षा ग्रहण की है। फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में स्थित कॉलेज से स्नातक किया है। साथ ही गोंडा के उसी महाविद्यालय से बीएड कर रही हैं जहां से वास्तविक अनामिका शुक्ला ने बीएड किया था। 
विज्ञापन


आवासीय विद्यालय में अनामिका शुक्ला के बीएससी और टेट के दस्तावेजों के आधार पर प्रिया ने अगस्त 2018 में नौकरी हासिल की थी। उसके बाद उसका उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर हर साल नवीनीकरण होता रहा। जब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ तो पता चला कि प्रिया ने बीएससी की डिग्री हासिल ही नहीं की है।
विज्ञापन

यूपीः 25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका 'अनामिका' की हकीकत खोलेगी एसटीएफ!
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कायमगंज क्षेत्र के भटासा गांव स्थिति रामदर्शनी इंटर कॉलेज, कायमगंज से हाईस्कूल और इंटर किया और फिर कायमगंज के शकुंतला देवी महिला महाविद्यालय से बीए किया। जबकि वह नौकरी विज्ञान शिक्षिका के तौर पर कर रही थी। साथ ही वह मौजूदा समय में गोंडा के ईश्वरीय महाविद्यालय से बीएड की शिक्षा प्राप्त कर रही है। इसी महाविद्यालय से अनामिका शुक्ला ने स्नातक की शिक्षा ली है। 

हकीकत जानने को फर्रुखाबाद गई पुलिस
शिक्षिका द्वारा दी गई जानकारी और उसके परिवार की हकीकत जानने को सोरों के वरिष्ठ उपनिरीक्षक एवं विवेचक मोहर सिंह पुलिस टीम के साथ रविवार को फर्रुखाबाद के गांव लखनपुर गए हैं। वहां वे अलग-अलग बिंदुओं पर जांच करेंगे। वहीं फर्जी शिक्षिका के शैक्षणिक दस्तावेजों की जानकारी के लिए संबंधित इंटर कॉलेज और महाविद्यालय के संचालकों से भी जानकारी जुटाएंगे।

मूल दस्तावेज जुटा रहा विभाग
बीएसए अंजली अग्रवाल के साथ जांच में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी लगे हैं। अलग अलग बिंदुओं पर अधिकारियों और कर्मचारियों से रिपोर्ट तैयार कराई जार ही है। जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह सहयोग में लगाए गए हैं। विभागीय अफसर इस फर्जी शिक्षिका के मूल दस्तावेज जुटाने में लगे हुए हैं।

आरोपी ने बताया है कि वह बीएड की शिक्षा गोंडा के उसी महाविद्यालय से हासिल कर रही है जहां से अनामिका शुक्ला के नाम की डिग्री पाई है। - अंजली अग्रवाल, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed