फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anamika

शिक्षामित्र और अनुदेशकों के अभिलेखों की जांच शुरू

Wed, 08 Jul 2020 05:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
anamika
08एमएनपी-09-बीआरसी नगला जुला में शिक्षामित्र के अभिलेखों की जांच करती टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में कई जांच शुरू हो गईं हैं। अब शासन के निर्देश के बाद शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के अभिलेखों की जांच शुरू करा दी गई है। बुधवार से जिले भर के बीआरसी केंद्रों पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए 10-10 शिक्षामित्र और अनुदेशकों को जांच के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को बीआरसी नगला जुला पर खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील की देखरेख में विकास खंड के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के अभिलेखों की जांच का कार्य शुरू कर दिया गया। पहले दिन 10 शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को अपने मूल अभिलेखों के साथ तलब किया गया था। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि यह जांच एक महीने तक चलेगी। कोरोना संक्रमण के चलते मात्र 10-10 शिक्षामित्र और अनुदेशकों को ही अलग-अलग समय पर बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीआरसी ग्रुप पर जरूरी अभिलेखों की सूची जारी कर दी गई है। शिक्षामित्र और अनुदेशक सूची में दिए गए अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। बीआरसी नगला जुला पर बुधवार को जांच के दौरान जांच टीम में बीईओ रामशंकर कुरील, दिनेश कुमार, दीपक शाक्य, अंबुज भदौरिया, दीपक तनेजा, इंतखाव, हिमांशु चौहान आदि शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन

1921 शिक्षामित्र जांच के घेरे में
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के सभी नौ विकास खंड में कार्यरत 1921 शिक्षामित्रों की जांच कराई जानी है। जांच टीम में बीईओ के साथ पांच विशेषज्ञ शिक्षक शामिल किए गए हैं। ये अभिलेखों की जांच ऑनलाइन करेंगे। मूल अभिलेखों का सत्यापन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

222 अनुदेशकों की होनी है जांच
जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कला, व्यवसायिक शिक्षा और खेल अनुदेशक के रूप में तैनात सभी 222 अनुदेशकों के अभिलेखों का सत्यापन भी बीएसए द्वारा नामित की गई टीम करेगी। अनुदेशकों की प्रथम नियुक्ति से लेकर आज तक की जांच की जाएगी।

- शासन के निर्देश पर शिक्षामित्र और अनुदेशकों के अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन लगभग एक महीने तक चलेगा। जिसके बाद रिपोर्ट विभाग और शासन को भेजी जाएगी। - विजय प्रताप सिंह, बीएसए।
हाईलाइर्ट्स
09 विकासखंड में है शिक्षामित्र और अनुदेशकों की तैनाती
1921 शिक्षामित्र कर रहे हैं जिले में काम
222 अनुदेशक तीन विषयों की दे रहे हैं शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed