{"_id":"5ee8b3a38ebc3e43024fd46c","slug":"anamika-mainpuri-news-agr446325418","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा की शिक्षिकाओं और स्टाफ के अभिलेखों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा की शिक्षिकाओं और स्टाफ के अभिलेखों की हुई जांच
विज्ञापन
16एमएनपी-17-नगर शैक्षिक संसाधन केंद्र पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं के अभिलेखों
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में फर्जी शिक्षिका और वार्डन की तैनाती का मामला संज्ञान में आने के बाद जांच तेजी से शुरू कर दी गई है। मंगलवार को बीएसए कार्यालय के पास स्थित नगर शैक्षिक संसाधन केंद्र पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भोगांव की शिक्षिकाओं और स्टाफ के अभिलेखों की जांच की गई।
शासन के निर्देश के बाद बीएसए विजय प्रताप सिंह ने जिले में संचालित तीनों कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में तैनात शिक्षिकाओं और स्टाफ के अभिलेखों की जांच कराई है। मंगलवार को नगर शैक्षिक संसाधन केंद्र पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भोगांव की शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की जांच कराई गई। जांच अधिकारी खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल ने शिक्षिकाओं और स्टाफ के मूल अभिलेख जमा कराए और उनके फोटो मिलान किए। जमा अभिलेखों की संबंधित बोर्ड से भी जांच कराई जाएगी।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की शिक्षिकाओं और स्टाफ के अभिलेखों की जांच का कार्य पूरा हो गया है। अब इनके सत्यापन के लिए बुधवार से ऑनलाइन और ऑफलाइन जांच संबंधित बोर्ड से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विजय प्रताप सिंह, बीएसए