फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anaj mandi : remove space from

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई: आढ़ती हटाते रहे दुकानें

Mon, 10 Feb 2020 05:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
anaj mandi :  remove space from
09एमएनपी-43-नवीन मंडी में अवैध दुकानें हटाते आढ़ती - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नवीन मंडी में अवैध दुकानों को हटाने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। पूरे दिन आढ़ती खुद ही अपनी दुकानों को हटाने में लगे रहे। मंडी समिति के कर्मचारी भी इस पर नजर बनाए रहे। वहीं पक्की दुकान बनाकर कब्जा करने वाले आढ़तियों ने दुकानें खाली नहीं की।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर नवीन मंडी में अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई शुरू हुई थी। उप निदेशक मंडी परिषद आगरा मूलचंद गंगवार की मौजूदगी में जेसीबी अवैध दुकानें हटाने पहुंची थी। इसके बाद खुद ही आढ़तियों ने दुकानें हटाना शुरू कर दिया था। पहले दिन लगभग आधा सैकड़ा दुकानों को हटाया गया था।
विज्ञापन


वहीं रविवार को भी दिन भर आढ़ती खुद ही दुकानों को हटाते नजर आए। रविवार को लगभग आधा सैकड़ा ही दुकानों को हटाया गया। इस दौरान मंडी सचिव प्रदीप कुमार व अन्य कर्मचारी नजर बनाए रहे। वहीं अवैध रूप से पक्की दुकानों का निर्माण करने वाले आढ़तियों ने रविवार को भी दुकानें खाली नहीं की। सोमवार को इन पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed