फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An old woman died under suspicious circumstances in Nagla Pal

Agra News: नगला पाल में वृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Mon, 05 Jun 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
An old woman died under suspicious circumstances in Nagla Pal
बिछवां।
विज्ञापन

गांव नगला पाल में एक 90 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के पुत्र चोरी की कोशिश के दौरान हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला पाल निवासी शरबती देवी (90) के चार पुत्र, बहू और चार नातियों का भरा पूरा परिवार है। वह अपने एक अविवाहित सैनिक पुत्र के साथ दूसरे घर में रह रहीं थीं। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि शरबती देवी का शव घर में पड़ा हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष कपिल वशिष्ठ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सैनिक पुत्र ने घर से चोरी की कोशिश के दौरान हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने घर में बारीकी से निरीक्षण किया। पुत्र द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त करने पर मौत का सही कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

-----------
दो दिन पहले हो चुकी थी मौत
शरबती देवी की मौत शुक्रवार को हो गई थी। इस बात की जानकारी जब परिजन को हुई तो चौथे भाई को इसकी सूचना दी गई। रविवार को मृतका का सैनिक पुत्र जब घर आया तो उसने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed