फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An old man died in a fight over a land dispute

जमीन के विवाद में हुई मारपीट में एक वृद्ध की हुई मौत

Thu, 01 Jul 2021 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
An old man died in a fight over a land dispute
बेवर। गांव मटैना जासमई में बुधवार देर रात जमीन के विवाद में आरोपियों ने किसान की पिटाई कर दी। धक्का-मुक्की में जमीन पर गिरने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बेवर थाना क्षेत्र के गांव मटैना जासमई निवासी रामध्रुव सिंह चौहान (56) के गांव में दो मकान हैं। एक मकान के पास आबादी की जमीन है। इसको लेकर गांव के ही उमेश उर्फ बल्ले से विवाद चल रहा है। विपक्षी इस बात से रंजिश भी मानते आ रहे थे। बुधवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे रामध्रुव गांव स्थित दूसरे मकान में लेटने जा रहे थे। आरोप है तभी रास्ते में नामजद लोगों ने उन्हें घेर लिया और जमीन की रंजिश में गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान धक्का लगने से रामध्रुव जमीन पर गिर गए। उनका सिर तेजी से जमीन पर लग गया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र नीतेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उमेश सिंह उर्फ बल्ले, अनिल सिंह उर्फ गुड्डू और मोनू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गला दबाकर हत्या का आरोप
किसान की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। रामध्रुव के बेटे की ओर से मीडिया को उपलब्ध कराई गई तहरीर में मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगाया है।

परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विजय गौतम, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed