फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An FIR has been filed against seven people for demanding extortion money of Rs 1 crore. The incident occurred in the Jagdishpura police station area involving a YouTuber and his wife.

Agra News: एक करोड़ की चौथ मांगने के मामले में 7 के खिलाफ प्राथमिकी के आदेश, थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में यूट्यूबर और पत्नी के साथ हुई थी घटना

Thu, 16 Apr 2026 01:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed against seven people for demanding extortion money of Rs 1 crore. The incident occurred in the Jagdishpura police station area involving a YouTuber and his wife.
आगरा। यूट्यूबर और उनकी उसकी पत्नी के साथ मारपीट, गाली-गलौज करते हुए एक करोड़ रुपये चौथ मांगने के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 शिवानंद गुप्ता ने सुनवाई की। उन्होंने सात आरोपियों के खिलाफ थानाध्यक्ष जगदीशपुरा को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए।
विज्ञापन


थाना शाहगंज क्षेत्र के केदार नगर निवासी सुशील कुमार चावलानी ने अपने वरिष्ठ अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया कि वह यूट्यूबर हैं और उनके खिलाफ केदार नगर निवासी भीमसेन सचदेवा ने थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिस पर हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। विपक्षी झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर अवैध रूप से धन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

विपक्षी ने 6 फरवरी की सुबह फोन कर अवधपुरी बुला लिया। वहां पहले से मौजूद विपक्षी ने अपने अन्य साथियों के साथ पिटाई की और जेब में रखे दो लाख रुपये निकाल लिए। एक करोड़ रुपये चौथ के रूप में मांगने लगे। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। 7 फरवरी बात करने के बहाने से भीमसेन सचदेवा, उनकी पत्नी अंजू, पुत्र सुमित, नानक राम, मनोज वाधवानी, भूमि वाधवानी और विक्की घर के अंदर आ गए। उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed