फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An elderly woman was injured after falling from a wall and being attacked by a group of monkeys.

Agra News: बंदरों के झुंड के हमले में दीवार से गिरकर वृद्धा घायल

Sun, 19 Jul 2026 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
An elderly woman was injured after falling from a wall and being attacked by a group of monkeys.
बाह: बंदर के हमले में घायल बाह की पूर्व सभासद रामप्यारी
बाह। जैतपुर, जरार, बाह, बिजौली, बटेश्वर, भदरौली कस्बों में घर से लेकर बाजार तक बंदरों का आतंक दहशत की बजह बना हुआ है। बाह के टीचर्स कॉलोनी की रहने वाली 65 वर्षीय पूर्व सभासद रामप्यारी ने बताया कि वह दूध लेने के लिए दीवार से उतर रही थीं। तभी बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। छलांग लगाकर पीठ और गर्दन पर आए बंदरों की बजह से वह दीवार से गिरकर घायल हो गईं। एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है। घुटने जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन

बस्ती के लोगों ने बंदरों को भगाकर उनको बचाया और इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। इसके अलावा बाह के पुरा जसोल गांव का 8 साल का आयुष, बिजौली का 10 साल का आदित्य, बाह की डेढ़ साल की मनु बंदर के हमले में घायल हुई है। घायलों को इलाज के लिए परिजन बाह सीएचसी ले पहुंचे। अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि रविवार को बंदर के काटने के 4 मरीज अस्पताल आए थे, जिन्हें उपचार के साथ एआरवी की डोज दी गई है। ग्रामीणों ने बंदर पकड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed