फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An elderly man who had come to sign a deed in his daughter's favour was beaten up.

UP: बेटी के नाम बुजुर्ग पिता कराने आया था जमीन का बैनामा, बेटे ने की ऐसी हरकत; खौल उठेगा खून

Thu, 16 Oct 2025 08:21 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2025 08:21 AM IST
सार

आगरा के बाह में एक बुजुर्ग की पिटाई कर दी गई। बताया गया है कि बुजुर्ग को सिर्फ इसलिए पीट दिया गया, क्योंकि वो बेटी के हक में बैनाम कराने के लिए आया था। 

विज्ञापन
An elderly man who had come to sign a deed in his daughter's favour was beaten up.
बुजुर्ग। सांकेतिक चित्र - फोटो : freepik

विस्तार

रुपयों की उधारी चुकाने के लिए एक बुजुर्ग मंगलवार को बाह तहसील में बेटी के हक में जमीन का बैनामा करने के लिए आए थे। इसकी भनक लगते ही बुजुर्ग का बेटा पहुंच गया। आरोप है कि विवाद के बाद उसने बुजुर्ग की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


चित्राहाट के कोल्हूपुरा गांव के मुन्नालाल की बेटी सीमा की ससुराल इटावा के पहाड़पुरा गांव में है। बेटा विनोद कुमार इटावा के जरहौली गांव में रहता है। सीमा ने पुलिस को बताया कि उधार लिए रुपयों की एवज में पिता मुन्नालाल मंगलवार को उनके हक में जमीन का बैनामा करने के लिए तहसील आए थे।
विज्ञापन


बैनामा का विरोध करते हुए भाई विनोद कुमार ने पिता की पिटाई कर दी। इसका विरोध सीमा के पति रघुनाथ सिंह ने किया। इस पर दोनों भिड़ गए। जमीन के बैनामा के विवाद में हाथापाई और मारपीट की सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने विनोद कुमार और रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घरेलू बंटवारे के विवाद में बाह के किला गांव में रामसनेही के परिवार में झगड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके बेटे करू एवं बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि चारों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed