Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An elderly man sunbathing on the rooftop died after falling from it due to monkey attacks.

Agra News: छत पर धूप सेंक रहे बुजुर्ग की बंदरों की घुड़की से छत से गिरकर मौत

Fri, 14 Nov 2025 12:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
An elderly man sunbathing on the rooftop died after falling from it due to monkey attacks.
फोटो32मृतक नवी का फाइल फ़ोटो।
पटियाली। मोहल्ला चौक में बंदरों की घुड़की से घबराए वृद्ध की गिरने से मौत हो गई। दुर्घटना में वृद्ध की मौत हो गई। वह धूप में बैठे थे, तभी अचानक बंदरों का झुंड आ गया। बंदरों के धुड़की देने पर वह घबराकर भागे तो छत से नीचे जा गिरे। घटना के बाद से लोग बंदरों के आतंक से दहशत में है।
विज्ञापन

मोहल्ला चौक निवासी नबी (75) पुत्र सुखू बृहस्पतिवार की सुबह अपनी छत पर पत्नी मेनाज के साथ बैठकर धूप सेंक रहे थे। तभी छत पर बंदरों का बड़ा सा झुंड आ गया। पत्नी मेनाज ने बताया कि बंदरों के झुंड ने उनको घुड़की दी तो वे घबरा गए। छत से नीचे जाने के लिए सीढि़यों की ओर बढ़े। संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे जा गिरे। पत्नी मेनाज ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। तत्काल परिजन घायल वृद्ध को निजी अस्पताल ले गए। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

दोपहर में परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मृतक घर में पत्नी के साथ रहते थे। जबकि उनका बेटा दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, इसलिए पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी। घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में बंदरों की दहशत है। लोग अपने घरों की छतों पर जाने से कतरा रहे हैं। बच्चों को भी अकेले बाहर नहीं भेज रहे हैं। ताकि उनके साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed