फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An attempt was made to take a 9th class student to a hotel boys did such a thing

दुस्साहस: 9वीं की छात्रा को होटल में ले जाने की कोशिश, शोहदों ने की ऐसी हरकत...खौल उठा घरवालों का खून

Tue, 10 Sep 2024 08:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 08:40 AM IST
सार

आगरा के थाना सिकंदरा में शोहदों ने एक किशोरी के साथ दुस्साहस किया। उसे जबरन होटल में ले जाने का प्रयास किया। छात्रा ने घर पहुंचकर सारी बात बताई, जिसके बाद परिवार के लोगों ने तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 


 

विज्ञापन
An attempt was made to take a 9th class student to a hotel boys did such a thing
स्कूल की छात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

आगरा के सिकंदरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-16 में शोहदों ने स्कूल से लाैट रही कक्षा 9 की छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। उस पर जबरन होटल चलने का दबाव बनाया। रुपये का लालच दिया। बाद में पीछा करते घर के करीब तक पहुंच गए। इससे छात्रा दहशत में है। पता चलने पर गुस्साए परिजन व बड़ी संख्या में लोग पदम प्राइड पुलिस चाैकी पहुंचे। थाना सिकंदरा में 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


 

सिकंदरा क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी लोहामंडी क्षेत्र में पढ़ती है। मां ने पुलिस को बताया कि बेटी शनिवार को स्कूल से लौट रही थी। सेक्टर-16 स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल ओवरब्रिज के पास बिल्लोचपुरा निवासी मुस्तफा, आसिफ और हनी ने रोक लिया। उन्होंने होटल में चलने का दबाव बनाया। मना करने पर 4000 रुपये देने की कहने लगे। वह घबरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एक युवक मोबाइल नंबर मांगा। विरोध पर हाथ पकड़कर गलत हरकत करने लगा। बाद में पीछा करते हुए घर तक शोहदे आ गए। जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने रविवार को जानकारी दी। शाम को बड़ी संख्या में परिजन थाना सिकंदरा की पदम प्राइड चाैकी पर पहुंच गए। कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
 
विज्ञापन

घर में घुसकर छेड़छाड़, भाई पर चाकू से हमला
लोहामंडी क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को मोहल्ले का गजाली घर में घुस आया। उसके साथ अभद्रता करने लगा। शोर सुनकर भाई बचाने आया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। भाई आंखों से देख नहीं पाता है। हमले से वो दहशत में है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

कई रास्ते मुश्किल भरे, नजर नहीं आती पुलिस
शहर में कई रास्ते महिलाओं और लड़कियों के लिए मुश्किल भरे हैं। एंटी रोमियो के नजर नहीं आने से छात्राओं को घर आने जाने में परेशानी होती है। सबसे ज्यादा घटनाएं लोहामंडी सर्किल, छत्ता सर्किल और ताजगंज क्षेत्र में होती हैं। पुलिस का दावा है कि कमला नगर और सदर क्षेत्र में सेफ जोन रात्रि के लिए बनाए हैं। इन इलाकों में एंटी रोमियो की टीम रात 9 बजे से 12 बजे तक गश्त करती है। महिलाओं और लड़कियों के अकेले में मिलने पर घर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम करती है।

 

लगातार हो रही हैं घटनाएं
- ताजगंज क्षेत्र 7 साल की बालिका को पड़ोसी युवक घर में ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था।
- सदर क्षेत्र के मैरिज होम में किशोरी के साथ भाजपा नेता के चालक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी चालक और भाजपा नेता को जेल भेजा था।
- एत्माद्दौला क्षेत्र में एक किशोरी को ऑटो सवार युवक मेहताब बाग की तरफ ले गए थे। उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद छोड़कर भाग गए थे।
- सिकंदरा क्षेत्र में इंजीनियरिंग की छात्रा ने आईआईटी जम्मू के छात्र ने कार में ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा। पीड़ित छात्रा की मनोदशा बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed