फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An assistant teacher riding a scooter was crushed by a tanker she lost her life in a painful accident

Mathura: स्कूटी सवार सहायक अध्यापिका को टैंकर ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में चली गई जान

Tue, 06 Feb 2024 01:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 01:20 PM IST
सार

सहायक अध्यापिका रोज की तरह स्कूल जा रही थीं। रास्ते में ही ये दर्दनाक हादसा हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
An assistant teacher riding a scooter was crushed by a tanker she lost her life in a painful accident
यशोदा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के थाना हाईवे क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात सहायक अध्यापिका की मौत हो गई। अध्यापिका स्कूटी से स्कूल जा रहीं थीं।
विज्ञापन


थाना हाईवे के  राधापुरम स्टेट  की रहने वालीं 40 वर्षीय यशोदा सिंह पत्नी सुनील कुमार छाता तहसील के मझौई प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थीं। मंगलवार सुबह 8:30 बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए स्कूटी से निकली थीं। अलवर पुल के पास तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। अध्यापिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने पीछा करते हुए टैंकर को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यशोदा के पति सुनील कुमार नेवी से रिटायर्ड हैं। परिवार में दो बेटी, एक मासूम बेटा है। इंस्पेक्टर थाना हाईवे उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed