फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An ashram operator in Mehandipur Balaji was duped of Rs 1 crore in the name of a flat.

Agra News: मेहंदीपुर बालाजी के एक आश्रम संचालक से फ्लैट के नाम पर एक करोड़ की ठगी

Sun, 12 Oct 2025 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
An ashram operator in Mehandipur Balaji was duped of Rs 1 crore in the name of a flat.
आगरा। नालंदा बिल्डर्स एंड डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड की योजना में फ्लैट देने के नाम पर मेहंदीपुर बालाजी के एक आश्रम संचालक से एक करोड़ रुपये ठग लिए गए। उन्होंने थाना हरीपर्वत में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ओल्ड सिद्धार्थ अपार्टमेंट में रहने वाले संतोष कुमार पांडेय ने केस दर्ज कराया है। उनका मेहंदीपुर बालाजी में संकट मोेचन आश्रम है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी मुलाकात 2012 में शांति निकेतन अपार्टमेंट निवासी राधेश्याम शर्मा से हुई थी। उसने नालंदा बिल्डर्स एंड डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड की योजना में फ्लैट बेचने का काम करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्हें कई फ्लैट दिखाए गए। एक पसंद आ गया। आरोपी ने नकदी और बैंक खाते के माध्यम से एक करोड़ रुपये ले लिए। समय पूरा होने पर बैनामा नहीं किया और रकम भी वापस नहीं की। बार-बार तकादा करने पर आरोपी ने 28 मार्च 2023 को स्टांप पेपर पर लिखकर 75 लाख रुपये वापस देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दो माह में 40 लाख रुपये लौटाने के लिए कहा। प्रति सप्ताह 5 लाख रुपये किस्त में देने की बात स्टांप पर लिखी गई। इसके बाद आरोपी ने रकम नहीं लौटाई। ऑनलाइन स्टांप निकाला और फर्जी तरीके से उनके और अपने नाम कई बार में भुगतान दिए जाने की बात लिखकर फर्जी हस्ताक्षर कर दिए।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कोई स्टांप खरीदा ही नहीं और न ही कोई हस्ताक्षर किए हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed