{"_id":"6724d646e6ba11597e0540e1","slug":"an-angry-young-man-who-came-from-home-committed-suicide-by-hanging-himself-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126449-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर से नाराज होकर आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर से नाराज होकर आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Fri, 01 Nov 2024 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 01 Nov 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
घर से नाराज होकर आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान
- गांव रमईहार रिश्तेदारी में आया था, बेवर क्षेत्र का रहने वाला था
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। घरवालों से नाराज होकर गांव रमईहार रिश्तेदारी में आए युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की सुबह शव पेड़ पर लटका मिला। युवक बेवर क्षेत्र के गांव टपरा का रहने वाला था। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव टपरा निवासी धर्मवीर (19) की रिश्तेदारी सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रमईहार में थी। वह घरवालों से नाराज होकर गांव रमईहार आया था। शुक्रवार की सुबह उसका शव गांव स्थित एक खेत में पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व मृतक के परिजन भी आ गए। पुलिस ने परिजन से पूछताछ कर जानकारी दी। तब परिजन ने बताया कि वह घर से नाराज होकर रिश्तेदारी में आ गया था। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। धर्मवीर की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।