फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An accused in Rakesh murder case arrested

Agra News: राकेश हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2024 06:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Sep 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
An accused in Rakesh murder case arrested
करहल। रानीपुर रोड स्थित जमीन के विवाद में भाई की हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ। चालान करने के बाद उसे जेल भेजा गया है। सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सीओ करहल ने बताया कि 21 सितंबर को जमीन के विवाद को लेकर राकेश कुमार की भाइयों ने हथौड़ा सरिया, डंडो से पीटकर हत्या कर दी थी। तीन भाई, भतीजे के अलावा एक अन्य आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने एक सूचना पर बरनाहल रोड हाइवे पुल से सौरभ कुमार निवासी नगला अंती को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद हुआ। हत्याकांड में मृतक के भाई अरविंद, पवन, ब्रजेश, भतीजा तेज प्रताप अभी भी फरार हैं। सीओ ने बताया कि शीघ्र ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed