फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amrit Sarovars will improve the environment of the village Search for this on G

Agra News: अमृत सरोवरों से गांव का पर्यावरण संवरेगा

Fri, 16 Feb 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 16 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovars will improve the environment of the village          Search for this on G
कासगंज। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि अमृत सरोवर जिन ग्राम पंचायतों में बनाए गए हैं। उन इलाकों का पर्यावरण बेहतर बनेगा। सरकार के द्वारा पर्यावरण को संवारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों में अमृत सरोवर बनाए जाने की योजना भी शामिल है। सांसद ने जिले में बनाए गए 14 अमृत सरोवरों की शिला पट्टिकाओं का अनावरण करते हुए लोकार्पण किया।मनरेगा के द्वारा बनाए गए इन अमृत सरोवरों में ब्लॉक कासगंज की ग्राम पंचायत भड़पुरा भरसौली, कुतुबपुर, ब्लॉक सिढ़पुरा की ग्राम पंचायत नाथपुर कमालपुर, धुबियाई, ब्लॉक सोरों की ग्राम पंचायत हरनाथपुर उर्फ नगला मोती, होडलपुर, ब्लॉक सहावर की ग्राम पंचायत लखीमपुर विशाल सिंह, गढ़का, ब्लॉक अमांपुर की ग्राम पंचायत वजीरपुर, सैमरा मोर्चा तथा ब्लॉक गंजडुंडवारा की ग्राम पंचायत घबरा एवं सनौढ़ी खास, ब्लॉक पटियाली की ग्राम पंचायत नगला आशानंद व हथौड़ा वन में बनाए गए अमृत सरोवर सम्मिलित हैं। सीडीओ सचिन ने अमृत सरोवरों की क्रियाशीलता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सही ढंग से अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया है। इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र बौहरे ने भी अमृत सरोवरों के निर्माण पर खुशी जाहिर की और सरकार के प्रयास व निर्णय को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed