{"_id":"604b9f948ebc3ee63965e12b","slug":"amrit-mahostava-begins-with-cycle-rally-at-dr-bhimrao-ambedkar-university-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में साइकिल रैली से अमृत महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में साइकिल रैली से अमृत महोत्सव का आगाज
Sat, 13 Mar 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
कुलपति ने भी साइकिल चलाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को साइकिल रैली के साथ आजादी अमृत महोत्सव का आगाज हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार से शहीद स्मारक तक साइकिल रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने किया।
विज्ञापन
रैली शुरू होने से पहले कुलपति ने छात्रों से कहा कि देश की आजादी में महात्मा गांधी के दांडी मार्च का विशेष महत्व रहा है। इसीलिए इस दिन को भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष के भव्य समारोह के शुभारंभ के लिए चुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2017 को राष्ट्र को संबोधित किया था, उसमें कहा था कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर वर्ष 2022 में हम सभी के प्रयासों से एक नए भारत का उदय होना चाहिए।
विज्ञापन
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 75 सप्ताह तक चलने वाले समारोहों में स्वतंत्रता आंदोलन की भावना झलकनी चाहिए। कुलपति ने कहा कि विवि में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे छात्र-छात्राएं स्वतंत्रता आंदोलन के महत्व को समझें और उनमें राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास हो।
विज्ञापन
रैली में कार्यक्रम संयोजक प्रो. अनिल वर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रामवीर सिंह चौहान, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. कंचन, डॉ. एकता, डॉ. निरोज, स्वयंसेवक मोहित कुमार शामिल रहे।
शहीद स्मारक पर शहीदों व महापुरुषों की प्रतिमाएं कीं साफ
एमडी जैन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने शुक्रवार को शहीद स्मारक में लगे शहीदों व महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की। परिसर को भी साफ किया। एनसीसी अधिकारी ओमवीर सिंह सोलंकी व रवींद्र कुमार जैन के मुताबिक कैडेट प्रत्येक हफ्ते शहीद स्मारक में सफाई अभियान चलाते रहेंगे। इस तरह के कार्यक्रम से युवा महापुरुषों से प्रेरित होंगे। समाज में भी जागरूकता आएगी।
आरबीएस इंटर कॉलेज के स्वयंसेवकों ने रैली निकाली
आरबीएस इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को दांडी मार्च दिवस मनाया। स्वयंसेवकों को दांडी मार्च से संबंधित जानकारी दी गई। इसके बाद रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मेजर विवेकवीर सिंह, सरोज कुमार, डॉ. डीके सिंह, अशोक अग्रवाल, योगेंद्र सिंह, नीरज सागर व कार्यक्रम अधिकारी अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।