{"_id":"68349e1d1165a92079075d32","slug":"amrapali-express-was-halted-for-one-and-half-hour-due-to-dead-body-getting-stuck-in-engine-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, इंजन में फंस गई लाश; डेढ़ घंटे रुकी रही आम्रपाली एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, इंजन में फंस गई लाश; डेढ़ घंटे रुकी रही आम्रपाली एक्सप्रेस
Mon, 26 May 2025 10:30 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 26 May 2025 10:30 PM IST
सार
आम्रपाली एक्सप्रेस से टकरा कर एक व्यक्ति का शव इंजन में फंस गया। जिससे चालक ने ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही। इस दाैरान यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
ट्रेन से नीचे उतरकर खड़े हाे गए यात्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बहरन में कटिहार से अमृतसर जा रही 85707 आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव इंजन में फंस जाने से बरहन और मितावली स्टेशन के बीच ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही। सूचना पर पहुंचे रेलवे के इंजीनियरिंग स्टाफ और थाना पुलिस ने शव को बाहर निकला। इसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
बरहन रेलवे स्टेशन अधीक्षक रामपाल बघेल ने बताया कि सोमवार सुबह अप लाइन पर आम्रपाली एक्सप्रेस से टकरा कर एक व्यक्ति का शव इंजन में फंस गया था। जिससे चालक ने ट्रेन को सुबह 4:55 बजे बरहन और मितावली के बीच 1259/15 किलोमीटर पर रोक दिया।
कंट्रोलर टूंडला को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से इंजन में फंसे शव को बाहर निकाला। इसके बाद सुबह 6:20 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी। थानाध्यक्ष बरहन ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष है, जो नीले रंग का लोअर, सफेद बनियान, आसमानी शर्ट पहने हुए था।