फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ammonia leak in ice factory two hours of terror in Nunihai four children fainted

बर्फ फैक्टरी में अमोनिया का रिसाव: नुनिहाई में दहशत के वो दो घंटे....मची हुई थी भगदड़; चार बच्चे हुए बेहोश

Sun, 07 Apr 2024 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 09:45 AM IST
सार

बर्फ फैक्टरी में अमोनिया के रिसाव से दो घंटे तक अफरातफरी मची रही। दमकल कर्मियों को रिसाव पर काबू पाने में एक घंटा लग गया। इस दौरान चार बच्चे बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 

विज्ञापन
Ammonia leak in ice factory two hours of terror in Nunihai four children fainted
अमोनिया गैस का रिसाव के बाद बाहर खड़े लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के औद्योगिक क्षेत्र नुनिहाई में शनिवार की शाम 5:30 बजे गर्ग आइस फैक्टरी से अमोनिया गैस का तेज रिसाव हुआ। कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागे। कुछ ही देर में घनी आबादी में गैस फैलने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। चार बच्चे बेहोश हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गुस्साए लोगों ने नुनिहाई-रामबाग लिंक रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। तब कहीं जाकर छह से ज्यादा दमकलों के साथ पहुंचे फायर कर्मियों ने शाम 7:30 बजे रिसाव बंद किया। घटना की जानकारी होने पर एडीएम सिटी, एसीपी सहित अन्य लोग भी पहुंचे।
विज्ञापन



 

कमला नगर के आशीष व प्रज्ञा की नुनिहाई में आइस फैक्टरी है। परिसर में कई गोदाम भी हैं। कर्मचारियों ने बताया कि एक टैंक से अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। गैस पूरे परिसर में फैल गई। कर्मचारी खांसते और आंखें मलते हुए बाहर की ओर भागे। कुछ कर्मचारियों ने मुंह व नाक को कवर करके रिसाव को बंद करने की कोशिश की मगर तेज रिसाव के कारण सफलता नहीं मिली। कुछ ही देर में गैस आसपास की आबादी वाले घरों तक पहुंच गई। घरों के बाहर खेल रहे बच्चों और आसपास के लोगों को परेशानी हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम लोगों ने घरों को चारों तरफ से बंद कर लिया। अशोक कुमार शर्मा और देवेंद्र के घर पास ही बने हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी। सूर्यांश (6), शिवांश (3), अनाया सिंघल (3), पीटर (3) बेहोश हो गए। इन्हें गोयल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

एक घंटे तक दमकलें नहीं पहुंचीं, हंगामा
एक घंटे तक घटनास्थल पर दमकलें नहीं पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने ही हालत बिगड़ने पर लोगों को अस्पताल भिजवाया। इस पर गुस्साई महिलाओं ने नुनिहाई रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। देर शाम एडीएम सिटी, एसीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फैक्टरी में हुए रिसाव की जांच की जा रही है।

पानी की बौछारों से नियंत्रित किया रिसाव : एसीपी
शाम करीब 7:30 बजे रिसाव बंद कराया जा सका। एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि दमकल कर्मियों ने सभी वाल्व बंद करके रिसाव को कम किया। पानी की बौछारें भी डालीं ताकि वातावरण में गैस का दुष्प्रभाव कम हो सके। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हालात नियंत्रित किए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed