{"_id":"67b76a14daa42df755030cb9","slug":"amit-was-first-murdered-by-strangulation-then-his-throat-was-cut-with-a-sharp-weapon-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-132378-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अमित की पहले गला दबाकर की हत्या, फिर धारदार हथियार से काटा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अमित की पहले गला दबाकर की हत्या, फिर धारदार हथियार से काटा गला
Thu, 20 Feb 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में नहर पटरी के पास बुधवार दोपहर मिले पशु व्यापारी अमित कुमार उर्फ हीरालाल के शव का बुधवार देर रात को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें खुलासा हुआ है कि पहले अमित की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद गले के किसी धारदार हथियार से काटा गया। परिजन ने आशंका जाहिर की है कि नरबलि के उद्देश्य से ही तांत्रिक ने हत्या के बाद गला काटकर रक्त एकत्रित किया होगा। पुलिस आरोपी तांत्रिक और उसके साथियों की तलाश में जुटी है।
परम गांव के किसान भारत सिंह के परिवार में पांच बेटों में सबसे छोटे 32 वर्षीय अमित कुमार उर्फ हीरालाल के शव का बृहस्पतिवार को परिजन, ग्रामीण और रिश्तेदारों ने पुलिस की मौजदूगी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। परिजन ने पुलिस से हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस की एक टीम आरोपी तांत्रिक जुडै़ला के मुन्नालाल के घर भी पहुंची। मगर, वहां ताला लटका मिला। पुलिस ने वारदात के पीछे के अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल की। इसमें सामने आया कि मुन्नालाल और अमित कुमार के अच्छे संबंध थे। दोनों एक दूसरे के साथ अकसर बैठकर पार्टी किया करते थे। पुलिस ने तांत्रिक की तलाश में उसकी रिश्तेदारों का भी पता खंगाला है। इसके अलावा फोन को सर्विलांस पर भी लिया है। इधर, मृतक के फोन की भी सीडीआर निकलवाई है।