फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amit shah yogi aditynath and arun jaitli will come vrindavan

धर्मनगरी में सरकारों का संगम, आरएसएस की बैठक में आएंगे योगी, जेटली और शाह

Thu, 31 Aug 2017 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Thu, 31 Aug 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
amit shah yogi aditynath and arun jaitli will come vrindavan
डा. मनमोहन वैद्य ने केशवधाम में हुई प्रेस कांफ्रेंस में बताया - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वय समिति की बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री अरुण जेटली भी पहुंचेंगे। केंद्र और प्रदेश के कई मंत्री भी एक से तीन सितंबर के बीच केशवधाम में रहेंगे। 
विज्ञापन


उधर, इस बैठक को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चौकस इंतजाम कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि अमित शाह और अरुण जेटली एक सितंबर को पहुंच रहे हैं। इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आने की संभावना है।
विज्ञापन


वृंदावन के केशवधाम में एक सितंबर से तीन सितंबर तक संघ की समन्वय समिति की बैठक होने जा रही है। इसमें संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और संघ के जुड़े संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी पहुंचेंगे। करीब 200 लोगों के पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा. मनमोहन वैद्य ने केशवधाम में हुई प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एक सितंबर को होने वाली बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वित्त मंत्री अरुण जेटली मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी पदाधिकारी देश के ताजा हालात और अर्थव्यवस्था से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक पर अपनी राय रखेंगे। 


एक सवाल के जवाब में मनमोहन वैद्य ने बताया कि स्वयंसेवक देश भर में हैं, समय-समय पर देश और समाज हित में अपनी राय देते रहते हैं। इन्हीं सब बिंदुओं पर समन्वय मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत केशवधाम में पहुंच ही चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed