फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amit shah said UP public trust on bjp in agra meeting

अमित शाह ने कहा- यूपी की जनता को भाजपा पर विश्वास, महागठबंधन पर कही ये बात

Fri, 06 Jul 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 06 Jul 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
amit shah said UP public trust on bjp in agra meeting
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
मिशन 2019 के तहत आगरा के सूरसदन में प्रबुद्घ वर्ग की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को भाजपा पर भरोसा है। 
विज्ञापन


केंद्र में नरेंद्र मोदी और यूपी में योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जो विकास किए हैं। जनता उससे संतुष्ट है। एक बार भी यहां की जनता भाजपा के साथ ही जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने यूपी सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी पर आई है। बहुत दिनों के बाद काम करने वाली सरकार यूपी में आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

amit shah said UP public trust on bjp in agra meeting
सूरसदन में मौजूद प्रबुद्घ वर्ग - फोटो : अमर उजाला
इस सरकार ने जनता के लिए काम किया है। किसानों का कर्ज माफ किया है। उन्होंने महागठबंधन और विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार आने से परिवारवाद पर ब्रेक लगा है। 

विपक्ष की पार्टियां अपने फायदे के लिए महागठबंधन कर रही हैं लेकिन उन्हें नहीं पता है कि जनता उनके इरादे समझ चुकी है। जनता भाजपा को उसके विकास कार्य के लिए वोट करेगी। 

क्योंकि जनता को पता है कि एक व्यक्ति ऐसा जो हमारे विश्ववास के लिए जीता है। गरीब बच्चों को लोन देकर रोजगार दे सकता है।शौचालय बनवाकर मां-बहनों को सम्मान देता है। 

वोट प्रतिशत बढ़ाने का दिया लक्ष्य

इससे पहले अमित शाह ने उत्कर्ष विलास होटल में हुई बैठक के दौरान विस्तारकों और पार्टी के पदाधिकारियों को वोट प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने चुनाव के दौरान वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने का निर्देश दिया। 

उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि लगातार कार्यक्रम चलाएं और उनकी समीक्षा करें। चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ेगा तो भाजपा का भी वोट प्रतिशत बढ़ेगा। पार्टी का लक्ष्य है कि 2019 में दिल्ली में सत्ता पूर्ण बहुमत से हासिल की जाएगी। 

पार्टी को 51 फीसदी वोट मिलेगा, तभी विपक्ष के मंसूबे फेल होंगे। उन्होंने लगातार बदल रही परिस्थितियों के बारे में बताया कि किस तरह विपक्ष मोदी हटाने का नारा देकर एकजुट हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed