{"_id":"5b3f07ba4f1c1bc5248b4bfc","slug":"amit-shah-said-has-no-problem-in-starting-a-job-by-selling-pakodas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाह ने दोहराया, पकौड़े तलने में कोई बुराई नहीं, सर्जिकल स्ट्राइक पर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह ने दोहराया, पकौड़े तलने में कोई बुराई नहीं, सर्जिकल स्ट्राइक पर दिया बड़ा बयान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
अमित श्ााह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार के काम का हिसाब दिया। सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पकौड़े तलकर रोजगार शुरू करने में कोई बुराई नहीं।
जीवनयापन के लिए पकौड़े तलने, वालेस सैलून चलाने वाले, ब्यूटी पार्लर खोलने वाले भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने की हम और आप।
मोदी सरकार ने 1900 गांवों में बिजली पहुंचाई, जहां अभी तक खंभा तक नहीं पहुंचा था। दो करोड़ घरों का अंधेरा दूर किया, आज यहां बिजली है। 31 करोड़ गरीबों के बैंक खाते खुलवाए। मिशन इंद्रधनुष में 18 करोड़ बच्चों का टीकाकरण कराया है।
उन्होंने कहा कि 12 करोड़ लोगों को मुद्रा योजना में लोन दिया है। छोटे-छोटे शहरों को हवाई योजना से जोड़ा है। आज हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई टिकट सस्ते होने से हवाई जहाज में चल सकता है।

चार करोड़ घरों में गैस पहुंचाई है, महिलाओं को धुएं से आजादी दिलाई है। साढ़े सात करोड़ शौचालय बनाए हैं, महिलाओं को अपमान से मुक्ति दिलाई है।
उड़ी में आतंकियों ने कायराना हरकत की थी। हमारे बहादुर जवानों पर सोते समय हमला किया। सारा देश सोच रहा था कि प्रधानमंत्री अब क्या करेंगे। दस दिन में बदला लेने का फैसला हो गया।
12 वें दिन सर्जिकल स्ट्राइक हो गई। दुश्मन को घर में घुसकर मारने वाले देशों में अमेरिका, इज्रायल के बाद तीसरे नंबर पर भारत का नाम आ गया।
कहा कि 2013 में देश में निराशा का माहौल था। यूपीए सरकार में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए थे। तब मोदी उम्मीद बनकर आए।भाजपा के पक्ष में माहौल बना, माहौल हवा में बदला, हवा आंधी में और आंधी सुनामी में बदल गई।