फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amidst falling wickets, Agra's Vikas stood like a rock and steered Lotus to victory.

Agra News: गिरते विकेटों के बीच आगरा के विकास बने दीवार, लोटस को दिलाई जीत

Mon, 21 Sep 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Amidst falling wickets, Agra's Vikas stood like a rock and steered Lotus to victory.
लोटस स्पोर्ट्स क्लब
आगरा। लुसाका, (जाम्बिया) के लोटस स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए काउंटी क्रिकेट मुकाबले में आगरा के विकास सिकरवार ने बल्ले और विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन कर लोटस स्पोर्ट्स क्लब की जीत में अहम भूमिका निभाई। विकास ने विकेटकीपिंग में एक कैच, एक रन आउट और एक स्टंपिंग की, वहीं बल्लेबाजी में लगातार गिरते विकेटों के बीच एक छोर संभालते हुए 42 गेंदों में 65 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन

विकास के लिए लोटस स्पोर्ट्स क्लब के साथ यह प्रदर्शन नया नहीं है। इससे पहले इसी क्लब के मुकाबले में उन्होंने महज 16 गेंदों में 53 रन की तूफानी पारी खेलकर 151 रन के लक्ष्य को लोटस स्पोर्ट्स क्लब ने सिर्फ 11 ओवर में हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी। उस मुकाबले में भी विकास ने विकेट के पीछे दो कैच पकड़े थे और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
विज्ञापन

कैरेबियन क्लब के खिलाफ मुकाबले में लोटस की पारी के दौरान विकेट लगातार गिर रहे थे। ऐसे समय में विकास ने एक छोर मजबूती से संभाले रखा। दूसरे छोर पर बल्लेबाजों के आउट होने के बावजूद उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और 42 गेंदों में 65 रन बनाकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

लोटस स्पोर्ट्स क्लब

लोटस स्पोर्ट्स क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed