फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   American woman befriended her tourist guide but dispute arose upon her return

UP: अमेरिकी युवती की गाइड से हुई दोस्ती..कई महीने में होटल में रुकी, लाैटने पर बुला ली पुलिस; जानें पूरा मामला

Thu, 15 Jan 2026 11:29 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 15 Jan 2026 11:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में घूमने आई अमेरिकी युवती की टूरिस्ट गाइड से दोस्ती हो गई। कई महीने युवती होटल में रुकी रही। वापस अमेरिका जाने के दाैरान युवती का गाइड से विवाद हो गया। इस पर युवती ने पुलिस बुला ली।

विज्ञापन
American woman befriended her tourist guide but dispute arose upon her return
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहब्बत की निशानी ताज का दीदार करने आईं अमेरिका की युवती की ताजगंज क्षेत्र के टूरिस्ट गाइड से दोस्ती हो गई। वह होटल में आकर रुक गईं। गाइड भी उनसे मिलने जाता था। बृहस्पतिवार को वह वापस जाने लगी। टूरिस्ट गाइड ने मना किया। इस पर विवाद हो गया। मामला थाना पर्यटन पहुंचा। हालांकि बाद में युवती ने लिखकर दिया कि वो अपनी मर्जी से रुकी थी। अब वो कोई कार्रवाई नहीं चाहती है।
विज्ञापन


अमेरिका की रहने वाली युवती 4 महीने पहले भारत आई थी। वह आगरा भी आईं। ताजमहल और आगरा किला देखने गईं। इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से आगरा के ही रहने वाले टूरिस्ट गाइड से संपर्क हो गया। दोनों में बातचीत हो गई। स्मारक घूमने में टूरिस्ट गाइड ने मदद की। इससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। टूरिस्ट गाइड ताजगंज क्षेत्र का रहने वाला है। दो महीने तक युवती यहीं पर रुकी रही। इसके लिए अलग-अलग होटल में ठहरती थी। दो महीने बाद वापस चली गई। एक महीने पहले एक बार फिर आ गई। इस बार भी आगरा आकर होटल में ठहर गई।
विज्ञापन


दोनों मिलने लगे। अब वो फिर से अपने देश जाना चाहती थी। इस बात पर गाइड से विवाद होने लगा। बृहस्पतिवार को वह होटल से निकलकर आगरा कैंट पर आईं। मगर गाइड यहां भी पहुंच गया। उनमें विवाद होने लगा। युवती ने पुलिस को सूचना दी। पर्यटन पुलिस ने दोनों से बात की। एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि युवती बालिग है। उन्होंने लिखकर दिया है कि वह अपनी मर्जी से रुकी थीं। लिव इन में नहीं रह रही थीं। उसकी सिर्फ दोस्ती थी। अब वापस जा रही हैं। वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहती हैं। उनके जाने के बाद गाइड से कुछ नहीं कहा जाए। इसके बाद वो दिल्ली चली गईं। उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed