फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   American ambassador inquired about condition of elephants and bears reached conservation center with family

यूपी: अमेरिकी राजदूत ने जाना हाथियों और भालुओं का हाल, परिवार सहित पहुंचे संरक्षण केंद्र

Thu, 15 Feb 2024 09:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 09:21 PM IST
सार

अमेरिकी राजदूत परिवार सहित हाथी और भालू संरक्षण केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने हाथी और भालुओं का हाल जाना। इसके साथ ही रिफ्यूज टू राइड कैंपेन को भी समर्थन दिया।
 

विज्ञापन
American ambassador inquired about condition of elephants and bears reached conservation center with family
कार्तिक सत्यनारायण वार्ता करते अमेरिकी राजदूत से - फोटो : wildlife sos

विस्तार

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक माइकल गार्सेटी ने परिवार के साथ बृहस्पतिवार को फरह स्थित हाथी संरक्षण केंद्र व अस्पताल और आगरा के रुनकता स्थित भालू संरक्षण केंद्र का भ्रमण किया। हाथियों व भालुओं का हाल जाना। उन्होंने 'रिफ्यूज टू राइड' कैंपेन को भी अपना समर्थन दिया। संस्था के वन्यजीव संरक्षण कार्यों और बचाए गए हाथियों और भालुओं के बारे में जाना।
विज्ञापन


फरह के हाथी अस्पताल में बृहस्पतिवार को पहुंचे राजदूत ने हथिनी जिंजर का नियमित उपचार और की जा रही लेजर थेरेपी को देखा। हथिनी लक्ष्मी के साथ प्रशिक्षण सत्र देखा। उन्होंने बंदी हाथियों में घायल एवं वृद्ध हाथियों के इलाज के संबंध में पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम से जानकारी भी ली। हाथी अस्पताल परिसर में उन्होंने पौधरोपण भी किया। भालू संरक्षण केंद्र में रह रहे स्लॉथ भालुओं को देखा। उनकी देखभाल और पुनर्वास के बारे में भी जाना।
विज्ञापन


राजदूत एरिक माइकल गार्सेटी ने कहा कि वाइल्डलाइफ एसओएस संरक्षण का वास्तविक मॉडल है। जहां जानवरों, प्रकृति और मनुष्यों के बारे में भी सोचा जाता है। मैं अपनी बेटी के साथ वालंटियर के रूप में यहां वापस आने के लिए उत्सुक हूं। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक व सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि एशियाई हाथियों और स्लॉथ भालुओं के संरक्षण के हमारे मिशन में राजदूत का समर्थन पाकर हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed