फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambulances were casually wastel

लापरवाही से कंडम हुईं एंबुलेंस

Thu, 20 Aug 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 20 Aug 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ambulances were casually wastel
एसएन मेडिकल कालेज में चिकित्सकीय सेवाओं के अलावा एंबुलेंस सेवा भी ध्वस्त है। कालेज प्रशासन की लापरवाही से दो एंबुलेंस कंडम हो गईं, तीन कतार में हैं। तकनीकी स्टाफ ने बताया कि मामूली खराबी होने के बाद इन्हें दुरुस्त नहीं कराया, नतीजतन ये कबाड़ में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन

इमरजेंसी की नई इमारत का निर्माण करीब आठ साल पहले हुआ था। इसके लिए पांच एंबुलेंस खरीदी गई थीं। इमरजेंसी परिसर में खड़ी दो एंबुलेंस कबाड़ में तब्दील हो चुकी हैं। पहिए पंक्चर हैं, चिकित्सकीय उपकरण भी टूटे पड़े हैं। एक में कबाड़ भर दिया गया तो दूसरी को कर्मचारियों ने स्टोर रूम बना दिया है। इनके दूरी नापने वाले यंत्र में 40 हजार किमी दर्ज है। विडंबना है कि एंबुलेंस की कमी का दुखड़ा रोने वाले एसएन प्रशासन ने इन्हें ठीक कराने की कोशिश तक नहीं की।
विज्ञापन

नहीं हटी एंबुलेंस
इसे एंबुलेंस संचालकों की दबंगई कहें या फिर कालेज और जिला प्रशासन की मजबूरी। मरीजों से ठगाई करने वाले निजी हास्पिटलों के एजेंट एंबुलेंस संचालकाें के खिलाफ दोनों ही विभागों ने आंख बंद कर लीं। इनको हटाने की कोई पहल नहीं की। इससे इनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञ से एंबुलेंस की जांच कराई जाएगी, सही हो सकने वाली एंबुलेंस को दुरुस्त कराया जाएगा। इमरजेंसी के बाहर लगी प्राइवेट एंबुलेंस को हटाया जाएगा।
-डा. एसके गर्ग, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed