{"_id":"60fb06b18ebc3e57fa7c4535","slug":"ambulance-pilot-and-emt-warned-to-block-the-wheel-mainpuri-news-agr50100070","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस पायलट और ईएमटी ने दी चक्का जाम करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस पायलट और ईएमटी ने दी चक्का जाम करने की चेतावनी
विज्ञापन
े23एमएनपी-08-जिला अस्पताल में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते एंबुलेंस पायलट और ईएमटी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शुक्रवार से जिले में संचालित 108, 102 एंबुलेंस सेवा के पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) ने तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे पायलट और ईएमटी का कहना है कि यदि 25 जुलाई तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 जुलाई को प्रदेश भर में चक्काजाम कर दिया जाएगा।
एंबुलेंस सेवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूर्व में सीएमओ को ज्ञापन देकर चेतावनी दी थी कि यदि 22 जुलाई तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे 23 से जिला अस्पताल में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार से एंबुलेंस सेवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला अस्पताल में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि एंबुलेंस सेवा के लिए ठेका प्रथा खत्म की जाए। एंबुलेंस पायलट और ईएमटी को समान कार्य समान वेतन दिया जाए। सभी एंबुलेंस चालकों को एनआरएचएम से संबद्ध करते हुए नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई तक उन लोगों को शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा। यदि 25 तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 26 को चक्काजाम कर देंगे।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश गौतम, अरुण यादव, नवीन पाठक, रवींद्र कुमार, शिवरतन यादव, रंजीत यादव, संजीव कुमार, राजेंद्र यादव, संजय चतुर्वेदी, रंजीत मिश्रा, धर्म सिंह, मोहित कुमार, राजेंद्र कटियार, शैलेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, विवेक कुमार मौजूद रहे।