{"_id":"68d74ed15b195f841b0db4bf","slug":"ambulance-overturned-on-yamuna-expressway-after-truck-collision-family-safe-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर हादसा: शव लेकर जा रही एंबुलेंस को कैंटर ने मारी टक्कर, मच गई चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर हादसा: शव लेकर जा रही एंबुलेंस को कैंटर ने मारी टक्कर, मच गई चीख पुकार
Sat, 27 Sep 2025 08:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:11 AM IST
सार
आगरा में खंदौली टोल प्लाजा के समीप यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा हो गया। नोएडा से शव लेकर झारखंड जा रही एंबुलेंस को कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस कई बार पलटी खाकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुना एक्सप्रेस-वे पर खंदौली टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। नोएडा से शव लेकर झारखंड जा रही एंबुलेंस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एंबुलेंस कई बार पलटी खाकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
एक्सप्रेस-वे के सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर खंदौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी एंबुलेंस मंगाकर शव सहित सभी लोगों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रदीप उत्तम और संदीप, निवासी भदरौली थाना नेतरहाट, लातेहार (झारखंड) अपने दादा का शव चंडीगढ़ (पंजाब) से लेकर पैतृक गांव जा रहे थे।
इस दौरान कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी और एंबुलेंस पलट गई। गनीमत रही हादसे में किसी को चोट नही आई। हादसा सुबह करीब सात बजे का है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।