{"_id":"5f4cf0278ebc3e0bff3817e9","slug":"ambulance-mainpuri-news-agr4571269132","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी सामान न ले जाने पर ईएमटी के साथ फार्मासिस्ट ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी सामान न ले जाने पर ईएमटी के साथ फार्मासिस्ट ने की मारपीट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते एंबुलेंस चालक
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सीएचसी बेवर पर निजी सामान सरकारी एंबुलेंस से न ले जाने पर सोमवार को एक फार्मासिस्ट ने एंबुलेंस के इमजरेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) को पीट दिया। सीएचसी से संबद्ध 108 और 102 एंबुलेंस के स्टाफ को सीएचसी से बाहर निकालते हुए कमरे में ताला डाल दिया। आक्रोशित पायलट और ईएमटी ने जिलाधिकारी और सीएमओ से पूरे मामले की शिकायत की। आरोपी फार्मासिस्ट पर कार्रवाई न होने पर एंबुलेंस सेवा बाधित करने की चेतावनी दी।
जिला एंबुलेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम और सीएमओ को सौंप पत्र में कहा है कि सीएचसी बेवर पर संबद्ध 108/102 एंबुलेंस के ईएमटी अजीत कुमार दुबे के साथ यहां कार्यरत फार्मासिस्ट ने निजी सामान को एंबुलेंस से न ले जाने पर पीटा। जब अन्य पायलट और ईएमटी ने इसका विरोध किया तो फार्मासिस्ट ने सभी को बाहर निकालते हुए कमरे में ताला लगा दिया। पायलट और ईएमटी एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने डीएम और सीएमओ से मांग की कि ईएमटी के साथ अभद्रता करने वाले फार्मासिस्ट पर कार्रवाई की जाए और सीएचसी बेवर पर तैनात पायलट और ईएमटी के रहने की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर फार्मासिस्ट पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोग एंबुलेंस सेवा बंद कर देंगे। आक्रोशित पायल और ईएमटी ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन भी किया। अरुण कुमार, अखिलेश कुमार, सुशील कुमार, विजय कुमार,विष्णु, अनुपम, दुर्गेेश कुमार, पवन कुमार, सनोज कुमार, सुनील कुमार, आलोक कुमार, अजीत कुमार, रवि कुमार आदि पायलट और ईएमटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ